जनवरी माह का राशन नही मिलने पर डीलर के खिलाफ बनकट गांव के लाभुकों ने जमकर किया हंगामा---रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 कांडी-प्रखंड के बनकट गांव के दर्जनों लाभुकों ने एक महीना जनवरी का राशन नही मिलने को लेकर  डीलर पूनम स्वंय सहायता समूह के  खिलाफ  जम कर हंगामा किया।लाभुक लालो देवी,जसमतिया देवी,मीना देवी,पंजा देवी,समुद्री देवी,सुलभा देवी,बिंदा देवी,बिगनी देवी,समझरी देवी,केसरी देवी ,सोलमति देवी,सुफनी देवी,ललिता देवी,सोला देवी,संगीता देवी,सुरसती देवी,सुनीता देवी,गीता देवी,सबिता देवी,चुलनी देवी,शिला देवी,फुलकलिया देवी,रीता देवी,मोहरमनिया देवी,राजकुमारी देवी सहित अन्य कई  ने डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को समूह की अध्यक्ष पूनम देवी लाभुकों के बीच राशन का वितरण कर रही थी।डीलर 

 एक महीना जनवरी का राशन दे रही थी ,जबकि कार्ड पर  बिना राशन दिए फरवरी महीना का भी इंट्री कर दिया जा रहा था।जिसका लाभुकों ने विरोध किया।विरोध के बाद डीलर ने कहा कि एक महीना का ही राशन दूंगा ।जहाँ जाना है जाइये।लाभुकों का विरोध बढ़ता देख डीलर पूनम देवी दुकान बंद कर कही चली गयी।लाभुकों ने डीलर पर पूरा राशन नही देने का भी आरोप लगाया।लाभुक फुलकलिया देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कार्ड पर 12 लोगों का नाम दर्ज है।60 किलो की जगह मात्र 50 किलो राशन दिया जाता है।साथ ही 1 किलोग्राम चना की जगह पर मात्र 500 से 800 ग्राम दिया जाता है।

इस विषय में डीलर के पति बसंत  ने फोन पर कहा कि सभी लाभुकों की सहमति लेकर जनवरी महीने की राशन  की कालाबजारी कर दिया हूँ।

पंचायत मुखिया आरती सिंह ने कहा कि गरीब लाभुकों की हक को डीलर द्वारा लूटने नही दूंगा।विभाग के वरीय पदाधिकारी को डीलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।



Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa