गढ़वा/कांडी: थाना क्षेत्र के कांडी गांव निवासी व शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के व्याख्याता तथा विहंगम योग के प्रखंड परामर्शक 50 वर्षीय अरविंद कुमार की मृत्यु मंगलवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के क्रम में हो गई। अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर बुधवार को किया गया।मुखाग्नि पुत्र राहुल ने दिया। ज्ञात हो कि मृतक अरविन्द कुमार पिछले 17 दिनों से रांची में ब्रेन हेमरेज होने के बाद ईलाज करा रहे थे । 22 जनवरी को अपनी आवास पर अचानक उनकी तवियत खराब हुई ।इलाज के लिए रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था।रविवार को मेडिका से रिम्स में शिफ्ट कर भेंटीलेटर पर रखा गया था।17 दिनों के बाद ईलाज के ही क्रम में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।मृतक का शव जैसे कांडी आया उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। रांची से शव को मंगलवार को ही देर शाम कांडी स्थित निवास स्थान पर लाया गया और अंतिम संस्कार बुधवार को सोन नदी के घाट पर किया गया ।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।अरविंद कुमार सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक सदस्य थे, वे 1990 में कॉलेज में क्लर्क के रूप में कार्य करना प्रारंभ किये थे , 2007 में उनके कार्यों को देखते हुए प्रमोशन दिया गया उसके बाद वे कॉलेज में वाणिज्य संकाय के व्याख्याता के रूप में कार्यरत थे। अरविंद कुमार एक मृदुभाषी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
मृतक विहंगम योग से भी जुड़े हुए थे।वर्तमान में वह प्रखंड परामर्शक व वरिष्ठ गुरुभाई थे।उनकी अंतिम शव यात्रा में कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेन्द्र कुमार तिवारी, विहंगम योग के प्रदेश अन्न मंत्री उपेंद्र नाथ मिश्रा,जिला संयोजक विवेक प्रसाद गुप्ता,समाज कल्याण प्रभारी सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सह संयोजक उदय गुप्ता,प्रदीप तिवारी,जयमाल पासवान,प्रेमचंद गुप्ता,दिनेश अग्रवाल, रामब्रत विश्वकर्मा, शक्ति देव दुबे,आशुतोष कुमार मिश्रा,बबन चौबे,सतेन्द्र कुमार दुबे,मथुरा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।मृतक अपने पीछे पत्नी अंजू देवी,पुत्र राहुल पुत्री पिंकी व बुजुर्ग माता पिता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।