गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली में युवा जागृति सेवा मंच द्वारा सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.समारोह की अध्यक्षता सेवा मंच के अध्यक्ष बचनदेव चौधरी व संचालन शिक्षक अमित कुमार सिंह ने किया.मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद बी डी राम,विशिष्ट अतिथि आरसीयू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी,वरीय भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी व जिला पार्षद सदस्य विजय रविदास मौजूद रहे.कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सांसद व विधायक पुत्र के समक्ष समस्यओं की झड़ी लगा दी.सांसद बीडी राम व विधायक पुत्र डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुये सारी समस्यायों की समाधान करने का भरोसा भी दिलाया.मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णमुरारी सिंह,सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,कुश कुमार ओझा,विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,सिकन्दर चौधरी,मनोज चौधरी,नंदू चौधरी,पारसनाथ चौधरी,वीरेंद्र चौधरी,पंकज तिवारी,ललन चैबे,छोटन सिंह,डॉ बी पी शुक्ला,सुनील पांडेय,ईश्वरी पांडेय,सतीश्वर प्रसाद सिंह,जवाहर चौधरी,अनुज चौधरी,राजेंद्र चौधरी,अमरेश तिवारी,अमलेश चौरसिया,प्रेमलाल चौधरी,उप मुखिया सुनीता देवी,बंशी चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.