श्री बंशीधर नगर:--
राज्य में कई माह से सामाजिक सुरक्षा पेंसन योजना के लाभुकों को कई माह से पेंसन नही मिलने पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय ने नाराजगी प्रकट किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पांडेय ने कहा कि कई माह से पेंसन की राशि नही मिलने के कारण गरीब, वृद्ध दिव्यांगों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गयी हैं। हेमन्त सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि सरकार राजस्व वसूली के नाम पर गरीबो का शोषम कर रही है। वाहन चेकिंग के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। रात के अंधेरे में बालू माफियाओं जे सहारे सोन नदी से अवैध रूप से बालू अन्य प्रदेशों में भेजा रहा है और यहां के लोगो का वाहन पकड़ कर फाइन काटा जा रहा है। रघुराज ने कहा कि गरीबो के श्राप से ही यह सरकार जल्द गिर जाएगी।