श्री बंशीधर नगर:- स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने नगर उंटारी प्रखंड हेतु अलग-अलग विभागों के लिए विधायक प्रतिनिधियों को मनोनीत किया है। जिसमें अनुमंडलीय विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता व दयानंद सोनी मनोनीत किया गया वही स्वास्थ्य विभाग, थाना, शिक्षा, पेयजल, खनन, वन विभाग, जन वितरण प्रणाली एवं पेंशन के लिए विभूति भूषण चौबे को, विकास, अंचल, बैंक, कृषि, भूमि संरक्षण,मनरेगा और विधायक मद के लिए लालमोहन यादव को तथा बिजली, सिंचाई, आवास, समाज कल्याण, मत्स्य, बाल विकास, गव्य विकास, पशुपालन के लिए दिनेश देव को विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि सभी विभागों के बैठक, समीक्षा बैठक, जनहित की सूचना इत्यादि में उक्त विधायक प्रतिनिधियों को विभाग व कार्यक्रम की जानकारी दिया जाए। भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने उक्त तीनों को मनोनयन संबंधित पत्र सौंपा है।