गढ़वा/कांडी : नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के गढ़वा जिला प्रसिडेंट की अभिशंषा पर कांग्रेसी नेता सह पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे एवं स्टेट सेक्रेटरी गौरीशंकर दुबे ने डुमरिया निवासी देवकांत तिवारी को गढ़वा जिला प्रसिडेंट नियुक्त किया है। साथ ही उनको शीघ्र ही संगठन हित में जिला कार्यकारिणी गठित कर सुचारू ढंग से कार्य करने को भी कहा गया है। उनकी इस नियुक्ति पर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवकांत तिवारी की नियुक्ति से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में राजनैनिक जागरूकता बढ़ेगी और कांग्रेस को मजबूती भी मिलेगी।