गढ़वा/कांडी : भाजपा नेता सह सतबहिनी झरना हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि सतबहिनी में होने वाले महायज्ञ को लेकर क्षेत्रीय विधायक सह सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी का भगवती स्थल में रविवार को 2 बजे दिन में आगमन होगा। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा समिति का निर्माण कराया जाएगा एवं शुरुआत होने वाले महायज्ञ की तारीख घोषित की जाएगी। सतबहिनी झरना के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी धर्म प्रेमी, सज्जनों ,कार्यकर्ता बंधु एवं सदस्यगण, पत्रकार बंधुओं से स- समय सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पहुंचने का आग्रह किया है।