नीलमणि सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ( महिला) मनोनीत--

 श्री बंशीधर नगर -अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह भदौरिया ने  नीलमणि सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ( महिला) मनोनीत किया है।इसके लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नीलमणि सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि मैं समाज की महिलाओं के साथ ही झारखंड की सभी महिलाओं में सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता लाने का ईमानदारी से प्रयास करूंगी ।उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे नशा, दहेज प्रथा ,भ्रूण हत्या आदि के  विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करूंगी। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि जिस तरह आप क्षत्रिय समाज देश व धर्म कार्य करती रही हैं उसी प्रकार हम आशा करते हैं कि आप तन मन धन से क्षत्रिय समाज व राष्ट्र संगठन की सेवा करती रहेंगी।




Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa