झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी गढ़वा ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. पार्टी नेताओं ने अस्पताल परिसर में केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। मुख्यमंत्री असाध्य बिमारी योजना के विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू इस अवसर पर रक्तदान किये. जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के बीच कंबल बांटा एवं कल्याणपुर जाकर अनुसूचित जनजातीय परिवार के बीच राशन सामग्री वितरण किया। जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का सपना ढिशोम गुरु शिबू सोरेन के बिना पूरा होना असंभव था। आज हम गर्व से खुद को झारखंडी कहते हैं। संयुक्त राज्य बिहार में झारखंडियों के साथ भेदभाव किया जाता था। महाजनी प्रथा के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई ने शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बना दिया। पार्टी के कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि उन्हें ऐसे व्यक्तित्व के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिल रहा हैं। 20 साल पूर्व बने इस राज्य में अबुआ दिसुम अबुआ राज का सपना साकार हो रहा हैं। इस शुभ अवसर पर सभी झारखंड वासियों की यही कामना है गुरुजी दीर्घायु हो। मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, केंद्रीय समिति सदस्य परेश तिवारी, विनोद तिवारी, धीरेंद्र चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलम आरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आलमगीर आलम, उपाध्यक्ष आशीक अंसारी, विधायक प्रतिनिधि विधुत विभाग नसीम अख्तर, शिक्षा विभाग अशर्फी राम, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद,शीला तिवारी, प्रवीण जयसवाल, नीलू खान, अरमान सिद्दीकी, साबिर अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ जसवाल, सचिव राजेश बैठा, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष सचितानंद तिवारी, मंयक द्विवेदी, सुरज तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।