भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक रामलला दुबे ने अविलंब धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की---रिपोर्ट : ब्रजेश कुमार पांडेय

 भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक रामलला दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांडी में अविलंब धान क्रय खोलने की मांग की है। श्री दुबे ने कहा कि कांडी प्रखंड क्षेत्र के गांव से धान की कुल पैदावार का 60% धान बिचौलियों के घर में पहुंच गया। यहां के हजारों किसान सरकार द्वारा निर्धारित धान के क्रय दर से वंचित हो गए। सरकार की उदासीनता की वजह से किसानों के खेतों में खून पसीना से पैदा किया हुआ धान बिचौलियों के घर में जा चुका है। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ जोहन टुडू ने कहा कि राज्य खाद्य निगम के अधिकारी गोदाम हस्तांतरण के लिए कांडी आए हुए हैं। अगले दिन उन्हें गोदाम हैंड वर्क कर दिया जाएगा।

इधर किसान राजन सिंह ने बताया कि धान क्रय का मैसेज आ चुका है किंतु प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं होने से किसानों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।





Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa