ई फाइलिंग के माध्यम से उपभोक्ता या अधिवक्ता घर बैठे ही अपने सुविधानुसार जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में अपना केस दर्ज करा सकेंगे---

 आज दिनांक  24 दिसंबर 2020  को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2020 के शुभ अवसर पर  24 दिसंबर 2020 से ई फाइलिंग की शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, जिला आपूर्ति सह जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा  व  प्रभारी अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। साथ ही उपभोक्ताओं को जागरूक एवं सजग करने के उद्देश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम ई फाइलिंग के शुभारंभ पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा व जिला आपूर्ति सह  सचिव जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा ने संयुक्त रुप से बताया कि ई फाइलिंग के माध्यम से उपभोक्ता या अधिवक्ता घर बैठे ही अपनी सुविधा अनुसार जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में अपना केस दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन केस इंट्री का कार्य कंपोनेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से सन् 2016 से ही प्रारंभ की गई है  इस परियोजना के माध्यम से जिला उपभोक्ता गढ़वा में भी दर्ज सारे केस ऑनलाइन डाटा एंट्री सहायक के द्वारा किया जाता रहा है।


नए एक्ट 2019 के तहत उपभोक्ता दिवस के दिन 24.12. 2020 को ई फाइलिंग की शुरुआत की जा रही है इसी के क्रम में उन्होंने बताया कि पहले 0 से 1 लाख का कोट फी के रूप में 100  रूपये का चालान या पोस्टल आर्डर, डिमांड ड्राफ्ट की आवश्यकता पड़ती थी एक लाख से पांच लाख रुपए का कोर्ट फी के रूप में 200 रूपये  का चालान, 5 लाख से 10 लाख रुपए का कोर्ट फी के रूप में 400 रूपये ,10 लाख  से 20लाख  रुपए का कोर्ट फी के रूप में 500 रूपये का चालान लिया जाता था।

 परंतु नए एक्ट के अनुसार 5 लाख रूपये तक का जीरो रुपया फी के रूप में कटौती की जाती जाएगी साथ ही नए प्रावधान में यह भी जोड़ा गया है 5 लाख से 10 लाख रुपए तक 200 रूपये कोर्ट फी के रूप में, 10 लाख से 20 लाख  तक 400  रूपये कोर्ट फी के रूप में, 20 लाख से 50 लाख तक 1000  रूपये कोर्ट फी के रूप में, 50 लाख से लेकर एक करोड़ तक 2000 रूपये फी के रूप में लिया जाएगा। पूर्व के एक्ट के अनुसार जिला फोरम में वाद दायर करने अधिकतम 20 लाख रुपए तक का अधिकार था परंतु नए एक्ट के अनुसार एक करोड़ रुपए तक दावा या शिकायत दायर करने का अधिकार दिया गया है । इसी दौरान कार्यक्रम में उपलब्ध उपभोक्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से उनके अधिकार को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। जिला आपूर्ति सह  जिला उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा ने बताया की जिस कार्य में पूर्व में अधिक समय लगता था अब ई फाइलिंग के माध्यम से कार्य में आसानी तथा कार्य जल्द होने की संभावना बनी रहेगी।


उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा जियाउल अंसारी के अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह उपभोक्ता विवाद निवारण गढ़वा विजयेंद्र कुमार , प्रभारी अध्यक्ष श्री श्रीनाथ पांडे , लगभग 50 अधिवक्ता, लगभग 40 उपभोक्ता , प्रधान सहायक राजीव कुमार द्विवेदी, सहायक मनीष गौतम ,लिपिक नवनीत कुमार मिश्रा, प्रभा कुमार, ऋषिकांत ओझा, राजेश चंद्रवंशी एवं अन्य उपस्थित थे।






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa