सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम --उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा तथा संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश--गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

 29 दिसम्बर 2020 को राज्य सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बंध में आज दिनांक 19 दिसम्बर को उपायुक्त गढ़वा श्री राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 


उक्त बैठक में उपायुक्त ने *सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किये जाने के विषय में जानकारी दी। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से विभाग वार उद्घाटन/ शिलान्यास, संचालित योजनाएं व उनके लाभुकों के विषय में जानकारी ली। *इस दौरान उन्होंने शिलान्यास /उद्घाटन करने हेतु विभिन्न विभागों से योजनाओं की सूची मांगी तथा दिनांक 21 दिसंबर 2020 तक सूची को कार्यालय में जमा कराने का निर्देश सभी विभागों को दिया। 


मौके पर उपायुक्त ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में शामिल विभागों को उनके दायित्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम वन विभाग गढ़वा के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए इसका आयोजन सुनिश्चित किया जाए। विदित हो कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मोराबादी मैदान रांची में करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित जिले के 50 लाभुकों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लाभुकों को बस के माध्यम से मुख्य कार्यक्रम में ले जाना व वापस ले आना जिला परिवहन पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए भी विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुकों को बुलाया जाएगा ।

 

मौके पर उपायुक्त गढ़वा के अलावे पुलिस अधीक्षक गढ़वा, उप विकास आयुक्त गढ़वा, निदेशक डीआरडीए गढ़वा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी रंका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा, जिला योजना पदाधिकारी गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मझिआंव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गढ़वा, कार्यपालक अभियंता पीएचडी गढ़वा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल गढ़वा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल गढ़वा, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक गढ़वा ,श्रम अधीक्षक गढ़वा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा गढ़वा समेत अन्य उपस्थित थे।





Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa