भवनाथपुर बस्ती में बुधवार की रात आई बरात उस समय मातम में बदल गयी जब बरातियों द्वारा नाच कार्यक्रम के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग में एक बाराती की मौत हो गयी। मृतक का नाम अरविंद सिंह उम्र करीब 40 वर्ष है। मृतक औरंगाबाद के मूल निवासी थे, जो वर्तमान में रांची में रहते थे।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के रात बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत सलेया थाना क्षेत्र के बेरी गाँव निवासी स्व. तरुण कुमार सिंह का बेटा का बारात भवनाथपुर बस्ती निवासी शैलेंद्र सिंह के घर आया था। बारात बस्ती से सात सौ मीटर दूर बाजार स्थित अनुराज होटल में रुकी थी। द्वारपूजा कार्यक्रम का रस्म पूरा होने के बाद बारात वापस होटल आने के बाद बाराती खाना खाने चले गये जबकि कुछ बाराती अत्यधिक नशे में होने के कारण होटल के हॉल में रूक गये तथा साथ में लाये नृतकों से नाच करने की जिद करने लगे इसी बीच हॉल में बैठे एक अन्य बाराती ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग करना चाहा तभी लोडेड पिस्टल का अचानक ट्रिगर दब गयी और पास में बैठे अरविंद सिंह नामक बाराती के जांघ में गोली जा लगी, आनन फानन में बारातीयों द्वारा उसे अपने वाहन से ही ईलाज हेतु मेदनीनगर स्थित मेदनी रॉय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पहुंचाकर भाग खड़े हुए। जहाँ अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से उसकी मौत हो गयी। उधर भवनाथपुर थाना को मामले जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, प्रशिक्षु एसआई रंजीत महतो दलबल के साथ अनुराज होटल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है।
मौके पर मौजूद अनुराज होटल संचालक के निजी ड्राईवर आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि द्वारपूजा के बाद कुछ बराती अपने बंदुकधारी बॉडीगार्ड के साथ होटल के हॉल में आकर रुके तथा महिला नर्तकों से नाच करने की जिद करने लगे। अचानक फायर होने की आवाज सुनाई दी आकर देखा तो गोली लगने से एक बाराती घायल था। बरातियों द्वारा ही उसे ईलाज हेतु अपने वाहन से ले जाया गया। जबकि सफाईकर्मी राजन कुमार ने बताया कि मैं होटल के हॉल के बाहर था, कुछ बाराती नशे में धुत होकर होटल के हॉल में प्रवेश किये थे, कुछ देर के बाद मुझे बंदूक का फायरिंग सुनाई दी तो जाकर देखा की एक बाराती गोली लगने से घायल पड़ा है।
क्या कहना है, होटल संचालक का अनुराज होटल के संचालक अवधेश कुमार सिंह उर्फ नीलू सिंह ने बताया कि मैं बस्ती में ही बरातियों के स्वागत में लगा हुआ था। रात करीब 11 बजे एक बाराती को गोली लग जाने की सूचना मेरे ड्राईवर ने मुझे फोनकर के दी। मुझे होटल पहुंचने से पूर्व ही घायल बाराती को उसके साथी ईलाज के लिए ले जा चुके थे।
क्या कहते है, पुलिस निरीक्षक गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक रामजी महतो ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। लड़की पक्ष के लोग अपने घर शादी में व्यस्त थे, होटल में गोली कब और कैसे और किसने चलाई इसकी पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
कौन थे अरविंद सिंह मृतक अरविंद सिंह औरंगाबाद दाउद नगर के गोड़तारा गाँव के रहने वाले थे, पलामू जिला अंतर्गत पांकी के निमाचक गाँव में ससुराल है। मजदूर नेता भागवत सिंह के बेटे थे, जो रांची के सहजानंद चौक के पास रहते है। पूर्व विधायक संकटेश्वर सिंह के रिस्तेदार थे। जानकारी के अनुसार बारात में आये अरविंद सिंह के साथ एक मुखिया और रायफलधारि गार्ड भी था।