गढ़वा/कांडी : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप भाजपाइयों द्वारा पतीला पंचायत के 34,35 बूथ पर मनाया गया। मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान किसान मोर्चा जिला संयोजक रामलला दुबे ने कहा की वह किसानों और नौजवानों के प्रति बहुत चिंतित रहते थे। कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे। कहा कि अटलजी भारत के गौरव थे। पतीला पंचायत के34,35 बूथ पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के कांडी मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे ने कहा कि अटलजी देश के गौरव थे। उन्होंने देश की राजनीति को ऊंचाइयां प्रदान कीं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामाश्रय दुबे, दीपू दुबे ,पप्पू दुबे, प्रदीप दुबे, बैजनाथ पाण्डे, अनुज पांडे, ओम मेहता, इसहाक अंसारी, अमरेंद्र कुमार, नागेंद्र राम, ओमप्रकाश मेहता, सत्य प्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।