झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी गढ़वा के द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान ने किया। बैठक में जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक निधि से ली गई पंचायत स्तर के योजनाओं का समीक्षा किया। उन्होंने सभी पंचायतों में जनता की रायशुमारी से बनाएं गए योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे कार्यकाल में विधायक निधि की योजनाओं में पारदर्शिता होगी। विधायक मद का पैसा गांव एवं पंचायत के सार्वजनिक कामों में प्रयोग किए जाएंगे। पंचायत कमेटी के निगरानी में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। विधायक निधि से किए गए कार्य गांव-टोलों में जनता को दिखाई देगा। चूंकि विधानसभा बड़ा हो या छोटा विधायक मद में सालाना 4 करोड़ रुपए ही उपलब्ध कराए जाते हैं इसीलिए इस वर्ष सभी 73 पंचायतों को समान रूप से विकास कार्यों के लिए विधायक मद से राशि उपलब्ध कराईं गई है। पंचायत की बड़ी योजनाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। विधानसभा में मुख्य रूप से पानी और जर्जर सड़क की समस्या है जिसपर हम काम कर रहे हैं और बहुत जल्द गांव की सड़कों को टेंडर के माध्यम से बनाने का काम किया जाएगा। मंत्री मिथिलेश ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम साथ मिलकर गढ़वा को एक मॉडल विधानसभा बनाने का काम करेंगे जो पूरे राज्य में उदाहरण बनेगा। विगत दिनों विधानसभा भ्रमण के दौरान कई गांवों में जनता ने बिजली आपूर्ति को लेकर संतुष्टि जताई है। लोग खुशी का इजहार करते हुए कहते मिलें कि अब हमारे रिश्तेदार यहां आते हैं तो गढ़वा में बिजली स्थिति की बदलाव की चर्चा करते हैं। हम जनता के बीच प्रत्येक मामलों में ऐसी ही खुशी देखना चाहते हैं। जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यपद्धति बदल रही है। जनता में सकारात्मक संदेश जा रहा है। पूर्व विधायक के कार्यकाल में कागज पर ही काम कराकर विधायक निधि का बंदरबाट हो जाता था। पुरानी संस्कृत में बदलाव होने से जनता में खुशी का माहौल है। मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, आशुतोष पांडे, आशीष अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य परेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधी नसीम अख्तर, कंचन साहू, अशर्फी राम, संजय चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम, सह सचिव मासूम खान, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, दशरथ जयसवाल, अरविंद यादव, दिनेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता एवं सभी पंचायत अध्यक्ष-सचिव मौजूद थे।