भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की संविधान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।

 आज संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।मुख़्यरूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी लोकसभा पूर्व प्रत्याशी आदरणीय जवाहर पासवान जी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में संविधान दिवस भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाया जा रहा है इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। आज हम संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने अथक प्रयास के बाद भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश को संविधान दिया उनका योगदान भारत देश के लिए अमूल्य है।

इस अवसर पर जवाहर पासवान जी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की अतुलनीय योगदान को आज संपूर्ण देश याद कर रहा है, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा बनाए गए इस संविधान की खासियत ही है कि आज इस देश का कोई भी साधारण से साधारण व्यक्ति भी देश का नेतृत्व कर सकता है पहले राजतंत्र की जब व्यवस्था थी तब राजा का बेटा ही राजा हुआ करता था किंतु इस संविधान की ताकत ही है कि आज साधारण परिवार में जन्मे व्यक्ति को लोकतांत्रिक व्यवस्था में योगदान देने का संपूर्ण अधिकार प्राप्त है।हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनको नमन करते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिले के महामंत्री संतोष दुबे जी, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मुरलीश्याम सोनी कार्यसमिति की सदस्य वीणा पाठक, मीरा देवी,कैलाश कश्यप,सुरेंद्र विश्वकर्मा, रिंकू तिवारी,गौरी बिन्द, गढ़वा नगर मंडल के महामंत्री मनोज कुमार पाठक, राकेश शंकर गुप्ता,मंत्री राहुल मोदनवाल दीपक तिवारी,संतोष केसरी,बन्धु राम,नवीन जायसवाल, मनीष कश्यप,सोनू चन्द्रवंशी,राजेश केसरी उपस्थित थे 






Latest News

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में अवैध उत्खनन के मामले मिलने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी Garhwa