जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा दिनाँक 24/9/2020 दिन गुरुवार को जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी के प्रतिष्ठान में जायंट्स सदस्य डॉ विरेन्द्र कुमार के छोटे भाई के असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।तत्पश्चात जायंट्स सदस्यों ने वर्तमान अध्यक्ष श्री मनोज केशरी की अध्यक्षता में परिवार से मिलकर ढांढस दिलाया। साथ ही लिखित शोक पत्र सौंपा। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी, फाउंडर अध्यक्ष अलख नाथ पाण्डेय, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ब्रांच 8 के निवर्तमान अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउन्डेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी,वेलफेयर फाउंडेशन पदाधिकारी नन्द कुमार गुप्ता,वाह्य उपाध्य्क्ष मनोज केशरी, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खाँ,वित्त निदेशक संतोष मेहता,विनोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।