डंडई देवी धाम कर्पूरी चौपाल के प्रांगण में ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा को लेकर पूर्व सरपंच रामा प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक किया।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने, पंडाल बनाने, 10 दिन का रामायण का पाठ करने पर चर्चा की गई। वही कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूजा कमेटी और संरक्षण कमेटी पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कोरोना महामारी से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया ।
साथ ही निर्णय लिया गया कि पूजा पंडालों में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। उपस्थित लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन में सर्वसम्मति से गांव के वरिष्ठ व्यक्ति अशोक प्रसाद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सचिव राजेश कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष रामप्यारे सिंह को चुना गया। साथ ही पूजा कमेटी के सदस्य के रूप में राम आशीष प्रसाद, विवेकानंद कुशवाहा, ऋषि राज कुमार, कृष्णा प्रसाद, सुभाष चंद्र मेहता, शशि भूषण मेहता, मिथिलेश प्रसाद, अलख निरंजन प्रसाद, दिनेश राम, दिलवर कुमार रवि, राहुल पटवा, अरविंद कुमार, आशीष राणा सहित अन्य को सर्वसम्मति से चूना गया। इस दौरान दुर्गा पूजा के प्रत्येक कार्यक्रम को देखरेख के लिए दुर्गा पूजा संरक्षण कमेटी बनाया गया।
सर्वसम्मति से संरक्षण कमेटी में रामा प्रसाद, महावीर राम ,सकलदीप राम, आनंद प्रकाश, दिनेश राम सहित अन्य व्यक्तियों को मनोनीत किया गया। मोके पर मनोनीत पूजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने कहा की सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का सेलिब्रेशन किया जाएगा । वही बिना मास्क का पूजा पंडालों में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में एक एक गणमान्य व्यक्तियों सहित एक एक ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि पूजा महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी और प्रत्येक सदस्यों को कुछ न कुछ जिम्मेवारी जरूर सौंपी जाएगी। सचिव राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्यारे सिंह , आनंद प्रकाश, अलख निरंजन प्रसाद, दिनेश राम सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। इस मौके पर रामसागर राम प्रवीण कुमार भागीरथी वर्मा विजय कुमार मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।