राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में गढ़वा के अमीर रियाज ने जीता रजत पदक
दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सिंधु कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम रांची में आयोजित 78 वी सीनियर 55 वी जूनियर ओर 41 वी सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग साइकिलिंग प्रतियोगिता 2026 रांची में आमिर रियाज ने मेन इलाइट टीम स्प्रिंट स्पर्धा में 1.04.162 शानदार टाइमिंग के साथ रजत पदक जीते ।
इस शानदार उपलब्धि पर अमीर रियाज के पिता की उपस्थिति ने चार चांद लगा दी। उनकी उपस्थिति से अमीर का हौसला बुलंद था और पदक जीतने को बेताब थे और अमीर ने कर दिखाया।
पदक जीतकर अमीर रियाज अपने पिता और झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक से आशीर्वाद लिया और आने वाले दिनों में नेशनल गेम्स, अन्तर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिला राज्य देश के लिए पदक जीतने का भरोसा दिलाया।
अमीर की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य रूप से बधाई देने वाले, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र पाठक , अनिल पांडे, अरविंद दुबे गढ़वा जिल साइकिलिंग संघ सचिव ,गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी, नितिन तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, मनोज संसाई, कौशलेश तिवारी, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह आदि ने बधाई दी।
इसकी जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।
