हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना दिवाली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
बड़गड़ से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
बड़गड़ (गढ़वा)। हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दिवाली उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
उत्सव का शुभारंभ माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने पूजा में शामिल होकर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।इसके बाद आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों ने विभिन्न रंगों का इस्तेमाल कर आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगों से सजी सुंदर कलाकृतियों ने विद्यालय परिसर को उत्सवी माहौल में रंग दिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की उपस्थित लोगों ने सराहना की।इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह, निदेशक राकेश वर्मा, प्रधानाचार्या नायला एंब्रिम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ता है। साथ ही विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समझ को भी प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
