राम-जानकी मंदिर में मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने मनाया सिंदूर उत्सव Up

बुटबेढ़वा के राम-जानकी मंदिर में मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने मनाया सिंदूर उत्सव
संजीव कुमार, विंधमगंज, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) की रिपोर्ट

विंढमगंज, सोनभद्र। बुटबेढ़वा स्थित राम-जानकी मंदिर में दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर मां दुर्गा की विदाई के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर उत्सव मनाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्मों में भाग लिया।

राम-जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तारा देवी, ज्योति केशरी, नैना गुप्ता, पूजा उपाध्याय, पुष्पा, पम्मी, काजल, साधना, लिया और लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने मां दुर्गा की खोइछा भराई की पारंपरिक रस्म निभाई और माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर विदाई की रस्म पूरी की।

इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की। लाल एवं पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

मां दुर्गा की विदाई के भावुक क्षणों में श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से माता के आगमन की कामना की। इस आयोजन में धार्मिक आस्था, महिला सहभागिता और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

Latest News

महानवमी के पावन अवसर पर जय भवानी संघ में भव्य रासलीला एवं मनमोहक झांकियों का आयोजन Kandi