सिविल कांट्रेक्टर अक्षय गुप्ता एवं वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने किया रामायण वीडियो का शुभारंभ
सगमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा गांव के दक्षिणी टोला में इस वर्ष 2026 में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नव युवक क्लब, सोनडीहा दक्षिण के तत्वावधान में रामायण वीडियो प्रदर्शन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नव युवक क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों सिविल कांट्रेक्टर अक्षय गुप्ता एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता को फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर रामायण वीडियो का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सिविल कांट्रेक्टर अक्षय गुप्ता ने नव युवक क्लब के सदस्यों को दुर्गा पूजा के आयोजन एवं धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। वहीं, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने भी नव युवक क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गांव में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन होना खुशी की बात है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के माध्यम से सोनडीहा दक्षिणी टोला में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। नव युवक क्लब के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को सफल बनाने तथा ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष निलेश ठाकुर, मुद्रिका प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार प्रजापति, त्रिपुरारी भुइया, रामचंद्र राम, पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, कृष्ण चंद्रवंशी, परमानंद गुप्ता, दीपक ठाकुर, महेंद्र भुइया सहित कई लोग मौजूद थे।
