राष्ट्रीय एकता दिवस पर पिपराटांड़ थाना में हुआ कार्यक्रम, थाना प्रभारी निलेश कुमार ने एकता और अखंडता का दिया संदेश Palamu

*रिर्पोट धीरेन्द्र उर्फ गुडडू पाण्डेय की*
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर पिपराटांड़ थाना में हुआ कार्यक्रम, थाना प्रभारी निलेश कुमार ने एकता और अखंडता का दिया संदेश
*प्रधानमंत्री के एकता परेड का दिखाया गया प्रसारण, राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को कराया गया अवगत*
*पिपराटांड़ (पलामू)।* राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पिपराटांड़ थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निलेश कुमार के नेतृत्व में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों को माननीय प्रधानमंत्री महोदय के एकता परेड कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निलेश कुमार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश देता है। देश की तरक्की और मजबूती के लिए सभी नागरिकों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अलग-अलग भाषा, धर्म, जाति और संस्कृति के बावजूद हम सभी भारतीय हैं। हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संदेश ग्रहण किया।पिपराटांड़ थाना में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम, आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश दिया गया।

Latest News

21 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद संतोष कुमार सिंह को भावभीनी विदाई Kandi