गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर दक्षिणी जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी और उनके प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने प्रखंड छेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
छेत्र के केवाड़ी, सरकाेनी, सेमौरा,रतनगढ़, लमारीकला, राजा घटहुआ, मंझीगांवा के विभिन्न टोला सहित कई पंडालों में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और पूजा आयोजन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।इस अवसर पर
जिला परिषद नेहा कुमारी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की आराधना करते हैं।उन्होंने कहा कि मां भगवती से उनकी प्रार्थना है कि हमारे प्रखंड छेत्र और क्षेत्रवासियों पर माता रानी की कृपा बनी रहे।
प्रखंड छेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेना और पूजा समितियों को सहयोग प्रदान करना क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। मौके पर पूजा समिति के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
