शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना Kandi

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर बलियारी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार मेहता 
 ने पंचायत छेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। छेत्र के बरवाडीह,संपुरा,बलियारी,जमुआ,भीलमा,चंद्रपुरा, पखनाहा सहित विभिन्न पंडालों में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा अपने पंचायत की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और पूजा आयोजन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार मेहता ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की आराधना करते हैं।उन्होंने कहा कि मां भगवती से उनकी प्रार्थना है कि हमारे प्रखंड छेत्र और क्षेत्रवासियों पर माता रानी की कृपा बनी रहे तथा पंचायत छेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेना और पूजा समितियों को सहयोग प्रदान करना क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। मौके पर भीम मेहता,बबन पासवान, अमित कुमार, कुंदन कुमार, विकाश कुमार, टुन्नू साव, रवि कुमार, जे पी मेहता, जे पी पासवान, अनुराग कुमार, हरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, अंगद कुमार, मुकेश कुमार धोनी कुमार, जीतू मेहता, सोनू कुमार, रवि साह, अमन कुमार, धीरज मेहता, सुधांशु सौरभ, रोहित कुमार, विकाश कुमार, मिथलेश कुमार, कुंदन कुमार, सुजीत कुमार, श्रवण कुमार, दीपक कुशवाहा,राकेश कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, सुरेन्द्र साव, रितेश पासवान,बिपिन कुमार, मुन्ना पासवान, सुजीत कुमार, अमित कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Latest News

सीओ राजेश कुमार व थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने विभिन्न विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Kandi