पुण्य तिथि पर दिहाड़ी मजदूरों के बीच साड़ी वितरण Garhwa

पुण्य तिथि पर दिहाड़ी मजदूरों के बीच साड़ी वितरण
जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन गढ़वा के द्वारा आज ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य नंदकुमार गुप्ता के माताजी के पुण्यतिथि पर गरीब दिहाड़ी मजदूरों के बीच साड़ियों का वितरण ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता  की अध्यक्षता में स्थानीय विजय जेनरल स्टोर के पास किया गया.
अध्यक्ष ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों के हर अवसर पर कुछ न कुछ सेवा  का कार्य किया जाता रहा है . वहीं नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि माताजी की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण कर उन्हें सुख की अनुभूति हो रही है .ऐसे सेवा का कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं .मौके पर ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी,वरिष्ठ सदस्य विनोद कमलापुरी, दीपक तिवारी,  विजय केसरी ,राकेश केसरी आदि सदस्य उपस्थित थे.

Latest News

पलामू के लाल बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई Garhwa