बड़गड़ में माता रानी के प्रतिमा का पट खुला, श्रद्धालुओं का लगा तांता। Badgad

बड़गड़ में माता रानी के प्रतिमा का पट खुला, श्रद्धालुओं का लगा तांता।
बड़गड़ से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
बड़गड़(गढ़वा) - बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय सहित इसके अन्य इलाकों में नवरात्र की धूम है। शनिवार को बड़गड़ मेन बाजार स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन भंडरिया बीडीओ राकेश भूषण सिंह, बड़गड़ बीडीओ राजीव कुमार, व बड़गड़ थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से, माता रानी के प्रतिमा के पट का अनावरण कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में थाना प्रभारी श्री वर्मा ने लोगों से नवरात्र व दशहरा का त्यौहार शांतिपूर्ण की ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना को दें, इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया वह अन्य किसी भी माध्यम से फैलाए गए अफवाह पर लोगों को ध्यान नहीं देने की नसीहत दी तथा कहा की पुलिस प्रशासन आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे बड़गड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सोनी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष  भोला सोनी, रवि सोनी प्रेमसागर जायसवाल, बजरंग गुप्ता, संजय प्रसाद, परशुराम जायसवाल, रमेश सोनी, सुभाष गुप्ता आदि सहित काफी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Latest News

सीओ राजेश कुमार व थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह ने विभिन्न विसर्जन घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Kandi