8 आवासीय क्वार्टरों में बड़ी चोरी, करीब 1.5 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ Breaking news

पलामू में औद्योगिक कंपनी के 8 आवासीय क्वार्टरों में बड़ी चोरी, करीब 1.5 करोड़ रुपये के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
रेहला (पलामू, झारखंड)। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र स्थित आदित्य बिरला (ग्रासिम) इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय परिसर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आठ आवासीय क्वार्टरों को निशाना बनाते हुए लगभग 1.5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी की चोरी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर 2026 की बताई गई है। घटना के समय संबंधित क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी अपने-अपने काम से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घरों के दरवाजों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कर्मचारियों के वापस लौटने पर घरों में हुई चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया गया।
इस मामले में कंपनी के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी विपिन दीक्षित की शिकायत पर रेहला थाना में 22 अक्टूबर 2026 को FIR  दर्ज की गई है।
घटना के बाद कंपनी परिसर में रहने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल है। एक ही परिसर में आठ आवासीय क्वार्टरों में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
 पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग 

इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया और वे चोरी के सामान के साथ कहां फरार हुए? स्थानीय स्तर पर इस मामले में पुलिस से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
सभी ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है की घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज की गहन जांच कराई जाए, फॉरेंसिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए जाएं, संदिग्धों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए तथा चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों एवं अन्य कीमती सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
साथ ही कंपनी के आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Latest News

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई शुरू, व्रतियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान Kandi