जायंट्स सहेली ने लगाया निशुल्क डेंटल कैंप, बच्चों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक Garhwa

नगवा सरकारी विद्यालय में जायंट्स सहेली ने लगाया निशुल्क डेंटल कैंप, बच्चों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से बुधवार को वार्ड नंबर-8 स्थित नगवा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के दांतों की निशुल्क जांच की गई। साथ ही बच्चों को दांतों की नियमित सफाई और मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने की, जबकि संचालन प्रशासनिक निदेशक रीमा सोनी ने किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीलम शर्मा भी मौजूद रहीं। प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सोनी ने विद्यालय में उपस्थित बच्चों का निशुल्क डेंटल चेकअप किया। जांच के दौरान बच्चों के दांतों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई और आवश्यक सुझाव दिए गए।


डॉ. अशोक कुमार सोनी ने बच्चों को दांतों की सही तरीके से सफाई करने, नियमित रूप से ब्रश करने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी।

कैंप के दौरान जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से बच्चों के बीच पेस्ट, ब्रश एवं बिस्किट का वितरण भी किया गया। इससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत विद्यालय के बच्चों के लिए निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी है।

कैंप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और बच्चों की निशुल्क जांच करने के लिए डॉ. अशोक कुमार सोनी को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की पूर्व अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, रीता केसरी, माला केसरी, सीमा केसरी, अनसूइया केसरी, रंजना जायसवाल, रितु जायसवाल, वर्षा अग्रवाल, करुणा केसरी, विमला केसरी, चांदनी केसरी, गुड़िया केसरी, वंदना सोनी, संगीता गुप्ता, रीना सोनी, मंजू गुप्ता, संध्या केसरी, रीना केसरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Latest News

कांडी बाजार में थाना प्रभारी का बड़ा एक्शन, 4 टोटो व 3 टेंपो पर कार्रवाई Kandi