जायंट्स ग्रुप गढ़वा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन
दुर्घटना जनित मौतों को रोकने के लिए यह अभियान बेहद जरूरी - विनोद कमलापुरी*
जायंट्स सेवा सप्ताह के पांचवें दिन गढ़वा ग्रुप द्वारा स्थानीय घंटा घर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया.
सड़क सुरक्षा जागरूकता का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़कों पर होने वाली अकाल मौतों को भी रोकना है. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत यह पहल समाज के हर वर्ग को जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के यात्रा करने और यातायात संकेतों की अनदेखी करने के कारण होती है . सड़क सुरक्षा केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक नागरिक कर्तव्य है. इस अवसर पर वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं. तेज रफ्तार जीवन के लिए घातक हो सकती है. सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना ,दुपहिया वाहन चालकों के लिए प्रामाणिक हेलमेट और कार चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है.पैदल यात्रियों की सुरक्षा:- पैदल चलने वालों को हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग और फुटपाथ का उपयोग करने की सलाह दी गई है. सड़क पार करते समय दोनों तरफ ध्यान देना जरूरी है. नशे में ड्राइविंग पर रोक:- शराब पीकर या वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है. मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी, यूनिट 2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपा गंजी, गढ़वा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, दीपक तिवारी, उपाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस , चंद्रभूषण सिन्हा, सुनील अग्रवाल के साथ-साथ कई सदस्य उपस्थित थे.
