ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दिवंगत युवा पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि Garhwa

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दिवंगत युवा पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि
गढ़वा। युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी उर्फ छोटे ठाकुर के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय परिवार ने उनके निधन को गढ़वा जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री निरकेष शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
प्राचार्य श्री निरकेष शर्मा ने कहा कि युवा पत्रकार रजनीश कुमार बंटी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका निधन  पत्रकारिता जगत सहित पूरे गढ़वा जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।

Latest News

कांडी बाजार में थाना प्रभारी का बड़ा एक्शन, 4 टोटो व 3 टेंपो पर कार्रवाई Kandi