धुरकी के रक्सी चौक पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी Dhurki

धुरकी के रक्सी चौक पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों से बचाव की दी जानकारी
धुरकी। धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी चौक के पास ग्रामीण महिला एवं पुरुषों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान में मद्य निषेध एवं नशा मुक्ति, जमीन विवाद, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन-बिसाही, दहेज प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस दौरान ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की गई।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने ग्रामीणों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Latest News

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का असर, झारखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट Kandi