भारी बारिश को लेकर धुरकी थाना पुलिस ने जारी की जनहित में अपील, लोगों से सतर्क रहने की अपील Dhurki

भारी बारिश को लेकर धुरकी थाना पुलिस ने जारी की जनहित में अपील, लोगों से सतर्क रहने की अपील
रामानन्द प्रजापति 

सगमा: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार आज एवं कल गढ़वा जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने थाना क्षेत्र के सभी आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाला, डैम, तालाब, फॉल एवं अन्य जलस्रोतों के पास जाने से बचें और बच्चों को विशेष रूप से अकेले जलस्रोतों के आसपास न जाने दें। तेज बारिश के दौरान जलजमाव एवं तेज बहाव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। आंधी-तूफान के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की भी अपील की गई है।
बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले मैदान में नहीं रहने तथा बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं वाहन चालकों से �⁠धीमी गति से वाहन चलाने और जलजमाव एवं फिसलन वाले रास्तों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं और �⁠पुलिस/प्रशासन को तत्काल सूचना दें। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि “आपकी सतर्कता ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है।”

Latest News

भारी बारिश की चेतावनी के बीच 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित Kandi