निःशुल्क डेंटल कैंप में 150 बच्चों को दांतों की सेहत के प्रति किया गया जागरुक Garhwa

निःशुल्क डेंटल कैंप में 150 बच्चों को दांतों की सेहत के प्रति किया गया जागरुक।
जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा के द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के छठे दिन जे पी एस सेंट्रल स्कूल में 150 बच्चों के बीच दांतों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गढ़वा के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक, एंडोडोनिस्ट डॉ तान्या वर्मा ने बच्चों को ओरल हाईजीन, दांत के रखरखाव एवं उन्हें सुंदर बनाए रखने के लिए अनेक टिप्स बताएं।
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने एवं संचालन जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने की। इस शिविर में कुल 150 बच्चों के दांतों की निःशुल्क जांच की गई और उन्हें स्वस्थ मुस्कान बनाए रखने के तरीके सिखाए गए।  इस अवसर पर अनुभवी डॉ तान्या वर्मा ने आधुनिक उपकरणों की मदद से सभी 150 बच्चों के दांतों, मसूड़ों और ओरल कैविटी की गहन जांच की। जांच के दौरान कई बच्चों में कैविटी (सड़न) और मसूड़ों की शुरुआती समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए  दंत चिकित्सक ने उचित परामर्श दिया। जांच के साथ-साथ बच्चों के लिए एक विशेष दंत जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। दंत विशेषज्ञ ने मॉडल और चार्ट के माध्यम से बच्चों को ब्रश करने का सही तरीका (टूथब्रश तकनीक) सिखाया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि दिन में दो बार—सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले—ब्रश करना क्यों जरूरी है। इसके अलावा,  बच्चों को अत्यधिक चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड से बचने तथा फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह दी, ताकि दांत मजबूत रहें। शिविर के अंत में सभी बच्चों को संस्था की ओर से ओरल केयर किट  वितरित की गई। जायंट्स अध्यक्ष ने इस सफल शिवर के लिए डॉ तान्या वर्मा एवं स्कूल के डायरेक्टर चन्द्र भूषण सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन में ही दांतों की सही देखभाल की आदतें डालने से भविष्य में गंभीर दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, यूनिट 2 डायरेक्टर मनोज केसरी रूपा गंजी, जायंट्स गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मनोज केशरी पोस्ट ऑफिस, मोज़ीबुदीन खान, अशोक केशरी, मंदीप प्रसाद सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

Latest News

नाग बाबा के पास फिसलन भरी सड़क पर पलटा नमकीन लदा टेंपो Kandi