रमना थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रमना। गढ़वा जिले के रमना थाना परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी आकाश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में पुलिस जवानों द्वारा परेड भी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में रमना के अंचलाधिकारी विकास पाण्डेय, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर थाना की ओर से उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। थाना प्रभारी आकाश कुमार, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी एवं अंचलाधिकारी विकास पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रमना से शफीक अली की रिपोर्ट।
