पतीला पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, जी राम जी योजना की दी गई जानकारी
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत पाटिल पंचायत सचिवालय के सभागार में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के युवा मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने की
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए युवा मुखिया अमित कुमार दुबे ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जी राम जी (GRMJ) योजना लागू की गई है इस योजना के तहत पोर्टल के माध्यम से पंचायत में पीसीसी सड़क, नाली, गली निर्माण, बकरी पालन, गाय शेड, शहीद कई छोटे-बड़े विकास कर कराए जाएंगे जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यों में तेजी आएगी
मुखिया अमित कुमार दुबे ने पंचायत वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी विकास योजनाओं का प्रस्ताव दें, ताकि पंचायत को स्वच्छ सुंदर और विकसित बनाया जा सके तथा विकास गतिविधियां लगातार आगे बढ़ती रहें। इस अवसर पर रोजगार सेवक भारत प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मनोज पासवान, पंचायत के सभी वार्ड पार्षद, पाटिल पंचायत ऑपरेटर सैयद अंसारी के साथ कई ग्राम वासी तथा पंचायत वासी उपस्थित रहे
