युवती से कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। Kandi

गढ़वा जिले के केतार से एक बड़ी खबर सामने आई है। नाबालिग युवती से कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
केतार थाना कांड संख्या 35/26 के आरोपी सुनील कुमार पांडेय, पिता स्वर्गीय जय नंदन पांडेय के स्थायी और वर्तमान दोनों पते पर पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का स्थायी पता ग्राम शिवपुर, थाना कांडी, जिला गढ़वा है, जबकि वर्तमान पता साहिजना, थाना एवं जिला गढ़वा बताया गया है।
इससे पहले आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।
बताया गया है कि केतार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में 28 जून 2026 को केतार थाना में मामला दर्ज किया गया था।
घटना के समय सुनील कुमार पांडेय केतार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ताली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, मामले का अनुसंधान भी जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हालांकि, आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी

Latest News

गढ़वा जिला तेली साहू समाज के नए जिला अध्यक्ष का होगा चुनाव, 9 अगस्त को आयोजित होगा कार्यक्रम Garhwa