लोकतंत्र में भागीदारी का पहला कदम मतदाता बनना है। Kandi

कांडी (गढ़वा)। लोकतंत्र में भागीदारी का पहला कदम मतदाता बनना है।
 कांडी प्रखंड के वैसे युवा, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, उनके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन दिनों नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में कांडी बीडीओ राकेश सहाय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म-6 भरकर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। सभी बीएलओ के पास फॉर्म-6 उपलब्ध कराया गया है, ताकि पात्र युवाओं को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कांडी में आवेदन की रफ्तार धीमी
बीडीओ ने बताया कि कांडी प्रखंड में नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरने की गति फिलहाल काफी धीमी है। ऐसे में पात्र युवाओं को अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन जमा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष के होने वाले सभी पात्र युवा इस अभियान का लाभ उठाएं।
आज का युवा, कल का मतदाता
मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद पात्र नागरिक चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी कर सकते हैं। बीडीओ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 प्राप्त करें, उसे सही जानकारी के साथ भरें और 15 सितंबर से पहले जमा कर दें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर मत महत्वपूर्ण है। ऐसे में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक पात्र युवा को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के प्रति जागरूक होना चाहिए।
बीडीओ राकेश सहाय ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए पात्र युवा जल्द आवेदन करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Latest News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल! Garhwa