ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में "पैरेंट फायरलेस कुकिंग एक्टिविटी" का सफल आयोजन
गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में अभिभावकों की रचनात्मक प्रतिभा, स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता तथा विद्यालय–अभिभावक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "पैरेंट फायरलेस कुकिंग एक्टिविटी" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित अभिभावकों ने पूरे उत्साह, सृजनात्मकता और उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ बिना आग के विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक-कला का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने आकर्षक सजावट, स्वच्छता, पोषण एवं नवीनता का विशेष ध्यान रखते हुए अपने व्यंजनों को प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, पोषण, प्रस्तुति, रचनात्मकता एवं स्वच्छता के आधार पर किया।
प्रतियोगिता प्रारंभ होने के बाद प्रतिभागियों को अपना व्यंजन तैयार कर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने पसंद के व्यंजन बनाए। अभिभावक प्रतिभागियों में
श्रीमती अंजनी अग्रवाल, श्री मति अंचल कुमारी श्रीमती यासमीन नाज़, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती सुरुचि गुप्ता , श्रीमती ज्योति कश्यप, श्रीमती सुषमा कुमारी सिंह, श्रीमती कंचन आनंद, श्रीमती खुशबू देवी, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती प्रियंका सिन्हा, श्रीमती रेखा कुमारी, श्रीमती रंजना भारती, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, श्रीमती सुमन सिन्हा, श्रीमती सोनाली साहू, श्रीमती रेनू कुमारी आदि शामिल थी। इन प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रीमती अंचल कुमारी को पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉo श्री निरकेष शर्मा ने सभी प्रतिभागी अभिभावकों का स्वागत करते हुए उनके उत्साह एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा विद्यालय परिवार की ओर से उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
