सावन के प्रथम सोमवार और मंगलवार को शिव ढोड़ा मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित Garhwa

सावन के प्रथम सोमवार और मंगलवार को शिव ढोड़ा मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित


गढ़वा। सावन माह के पावन अवसर पर शिव ढोड़ा मंदिर, सोनपुरवा (गढ़वा) में प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) एवं प्रथम मंगलवार (4 अगस्त 2026) को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

3 अगस्त (प्रथम सोमवार) के कार्यक्रम: प्रथम सोमवार की शुरुआत प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक भगवान भोलेनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8:00 बजे से नगर भ्रमण निकाला जाएगा। संध्या 6:00 बजे से भक्ति संगीत का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु शिव भजनों का आनंद लेंगे। रात्रि 8:00 बजे से भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रथम सोमवार के भंडारा प्रसाद की व्यवस्था गुप्त दानदाता के सौजन्य से की गई है।

4 अगस्त (प्रथम मंगलवार) के कार्यक्रम: प्रथम मंगलवार को शाम 5:30 बजे से मानस मंडली, गढ़वा इकाई द्वारा भव्य श्री सुंदरकांड पाठ एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्या श्रृंगार एवं विशेष सजावट का सौजन्य ब्राइट फ्यूचर स्कूल, गढ़वा के निदेशक श्री अशोक विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत शिव ढोड़ा मंदिर समिति, सोनपुरवा (गढ़वा) की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने तथा प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest News

रक्तदान जागरूकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। Garhwa