नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक संपन्न Garhwa

नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक संपन्न
गढ़वा। आज स्थानीय नगर परिषद कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) की गरिमामयी अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं उपाध्यक्ष अनीता देवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। मुख्य रूप से बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी (दौलत सोनी) ने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधा संपन्न बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि "नगर परिषद क्षेत्र का पारदर्शी और तीव्र विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। बोर्ड द्वारा लिए गए सभी जनकल्याणकारी निर्णयों और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ त्वरित कार्रवाई करेगा।"साथ ही उपस्थित उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि "शहर के हर वार्ड का संतुलित विकास और अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर गढ़वा को एक आधुनिक और स्वच्छ नगर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।"
उन्होंने सभी पार्षदों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद,सुनील कुमार,विनोद प्रसाद,दीपक कुमार,सविता देवी,गजाला सिद्दीकी,उदय मेहता, उमेश महतो,सौरभ सिंह, हीरा गोंड़,सत्यवती देवी,मनोज महतो, पारसनाथ कश्यप,रेणु देवी, बंधु राम,मीरा देवी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कश्यप,राजेश विश्वकर्मा, अखिलेश तिवारी एवं कनीय अभियंता संदीप कुमार एवं नगर परिषद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Latest News

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत Kandi