गढ़वा के युवक नन्दू चौधरी सिंगरौली से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद Garhwa

गढ़वा के युवक नन्दू चौधरी सिंगरौली से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद


गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव निवासी नन्दू चौधरी पिछले 12 जुलाई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वे 12 जुलाई को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। उन्हें पहले गुरुग्राम तथा बाद में जबलपुर की ओर जाना था। बताया गया कि वे क्रशर प्लांट में कार्य करते हैं।

परिजनों ने जानकारी दी कि नन्दू चौधरी का अंतिम पता मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में मिला था, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।

लापता युवक का विवरण इस प्रकार है:

  • नाम: नन्दू चौधरी
  • ग्राम: सोहबरिया
  • पोस्ट: लातदाग
  • थाना: मेराल
  • जिला: गढ़वा (झारखंड)

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नन्दू चौधरी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल 7070591209 अथवा 9931446599 पर संपर्क कर सूचना दें।


परिजनों ने उम्मीद जताई है कि लोगों के सहयोग से नन्दू चौधरी का जल्द पता चल सकेगा।

Latest News

कांडी -प्रखण्ड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता पिछले एक महीना से बिजली की अनियमित आपूर्ति से त्रस्त Kandi