नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा के चरणों से की तिरंगा यात्रा की शुरुआत
गढ़वा । हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे देश के सभी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ।उसी कड़ी में भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर पातंजली केशरी ने अपने समर्थकों के साथ अमर स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर- पीतांबर की प्रतिमा का चरण स्पर्श कर तिरंगा यात्रा निकाली । अपने समर्थकों के साथ उन्होंने गढ़वा, भंडरिया, रमकंडा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगायें । राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है । जिसका उद्देश्य सभी लोगों में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना प्रेरित करना है ।
डॉक्टर केशरी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को हमें याद रखना है । 15 अगस्त के दिन हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है । तिरंगा यात्रा गढ़वा के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेगी । हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारे देश को आजादी दिलाई है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हम स्वतंत्र तरीके से जीवन व्यतीत कर रहे हैं । इसके लिए हम उन्हें नमन करते हैं । राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता अखंडता और शान का प्रतीक है । साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है । उन्होंने सभी लोगों से तिरंगा यात्रा को बड़ा महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की है ।
तिरंगा यात्रा में प्रदीप कुमार केसरी, अमित कुमार केसरी, विवेक कुमार केसरी, राजकुमार केसरी, सत्यम केसरी, अजय केसरी, चंदन केसरी, अनिल केसरी, राजेश्वर प्रसाद केसरी, रामनाथ केसरी सहित अन्य लोग शामिल थे।
