टीम दौलत की त्वरित पहल से बची मरीज की जान, शैलेन्द्र कश्यप ने किया दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्तदान
समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज का इलाज संभव हो सका और उसकी जान बच गई। शैलेन्द्र कश्यप के इस मानवीय कार्य की जिलेभर में सराहना हो रही है।
इस अवसर पर अमित कश्यप ने कहा कि "किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा धर्म है। समाज को जब भी हमारी जरूरत होगी, हम हमेशा सेवा के लिए तैयार रहेंगे।"
वहीं, टीम दौलत के संचालक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि टीम का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शैलेन्द्र कश्यप का यह निस्वार्थ रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और टीम भविष्य में भी हर विपदा में जरूरतमंदों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान प्रतिमा कश्यप, नंदन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। टीम दौलत के सभी सदस्यों ने शैलेन्द्र कश्यप की त्वरित प्रतिक्रिया, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
