पौधारोपण से छाएगी हरियाली, घर-घर में आएगी खुशहाली : डॉक्टर पातंजली Garhwa

पौधारोपण से छाएगी हरियाली, घर-घर में आएगी खुशहाली : डॉक्टर पातंजली 
गढ़वा । रामकंडा प्रखंड के रक्शी पंचायत स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में सोमवार को केसरवानी परिवार ने पौधरोपण किया । इस दौरान भाजपा नेता सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पातंजली केशरी, रक्शी पंचायत अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद केसरी सहित अन्य लोगों ने आम, आंवला, शरीफा, पपीता, काजू, शीशम, सागवान, गुलमोहर, नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए । 
    मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक सह भाजपा नेता डॉक्टर पातंजली केशरी ने कहा कि भारतीय मानसून किसानों के साथ एक जुआ है । यदि समय पर बारिश नहीं होती है तो किसानों के सारे मेहनत पर पानी फिर जाता है । बढ़ती महंगाई पर रोक लगे, ससमय अनाज उत्पादन के साथ पैदावार में बढ़ोतरी हो इसके लिए हमें जागरुक होकर जलवायु को संतुलित करने के प्रति पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा । यदि समय पर बारिश नहीं होगी तो फिर का वर्षा जब कृषि सुखाने वाली बात चरितार्थ हो जाएगी । कृषि व्यवस्था का प्रतिकूल असर हम सब पर पड़ेगा । समय रहते हम सभी को सचेत होना होगा । प्रकृति को संरक्षित करने पर ही हम सुरक्षित रहेंगे । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में हरियाली लाने के लिए पौधारोपण करने और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है । 
    केसरवानी परिवार के रक्शी पंचायत अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद केसरी ने कहा कि जलवायु में सुधार के लिए हमें बड़े पैमाने पर पौधे लगाने होंगे । वायु प्रदूषण को कम करने, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा को बढ़ाने के प्रति ध्यान देना होगा । जंगलों की रक्षा करना हम सब का दायित्व है । बंजर भूमि पर भी हरियाली लाने की जरूरत है । कई बार अधिक बारिश और सुखाड़ होने के बावजूद हम लोग सचेत नहीं हो रहे हैं । बाढ़, गर्मी, बीमारी से बचने के लिए पौधारोपण आवश्यक है । हमारे इस प्रयास का विश्व बैंक भी समर्थन कर रहा है । 
    मौके पर मौके पर प्रदीप केसरी, अमित केसरी, विवेक केसरी, राजकुमार केसरी, अमरनाथ केसरी, महेंद्र केसरी, शुभम केसरी, नितेश केसरी, अनूप केसरी, जयप्रकाश केसरी, सुभाष प्रसाद केसरी, शिव प्रसाद केसरी, ओमप्रकाश केसरी, आनंद कुमार केसरी, मोहन केसरी, सोनू कुमार केसरी, राजन कुमार केसरी, अनुराग केसरी संहिता काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Latest News

गढ़वा मंडल कारा में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की औचक छापेमारी Garhwa