गढ़वा जिला तेली साहू समाज के नए जिला अध्यक्ष का होगा चुनाव, 9 अगस्त को आयोजित होगा कार्यक्रम
गढ़वा। गढ़वा जिला तेली साहू समाज के नए जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़ के प्रांगण में आयोजित होगा।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के नए जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित समय पर संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं एवं समाज के सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वजातीय लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।
स्थान: बंधन मैरिज हॉल, नवादा मोड़, गढ़वा
दिनांक: 9 अगस्त 2026, रविवार
समय: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक
