गढ़वा में 6 सितंबर को MGM मेडिकल सेंटर का होगा भव्य उद्घाटन
गढ़वा। जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। गढ़वा के बिशुनपुर, नवादा रोड स्थित MGM मेडिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
MGM मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. परवेज आलम ने बताया कि केंद्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, उन्नत तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और 24×7 आपातकालीन सेवा जैसी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। सेंटर का उद्देश्य गढ़वा जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर MGM मेडिकल सेंटर के निदेशक डॉ. परवेज आलम सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
स्थान: MGM Medical Centre, बिशुनपुर, नवादा रोड, गढ़वा
तिथि: 6 सितंबर 2026
समय: सुबह 11 बजे से
