श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं 24 घंटे अखण्ड हरि कीर्तन की तैयारियां पूरी Meral

मुड़ल टोला मेराल में श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं 24 घंटे अखण्ड हरि कीर्तन की तैयारियां पूरी
मेराल (गढ़वा): नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर, मुड़ल टोला मेराल में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब एवं पूजा समिति के तत्वावधान में श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले कलश यात्रा, रुद्राभिषेक एवं 24 घंटे अखण्ड हरि कीर्तन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिरामन चौधरी ने की।
बैठक में उपस्थित समाजसेवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 10 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 9:00 बजे शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों के द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा शिव मंदिर मुड़ल टोला से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से तड़वा बांध शिव ढोढ़ा संगम यूरिया नदी तक जाएगी, जहां से श्रद्धालु जल लेकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। इसके उपरांत दोपहर में रुद्राभिषेक तथा रात्रि 8:30 बजे से 24 घंटे अखण्ड हरि कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा।
पूजा समिति ने बताया कि कलश यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कलश, चुनरी एवं नारियल की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अखण्ड हरि कीर्तन मंडली के सदस्यों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन एवं चाय की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।
बैठक में समिति के सचिव एवं कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से श्री रामेश्वर चौधरी को सचिव, श्री विजय चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा श्री बैजनाथ चौधरी को पूर्ववत अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा गया।
स्थानीय वार्ड सदस्य विनोद चौधरी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर धनंजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, सुदर्शन चौधरी, महेंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी, लक्ष्मी, रमेश, रामप्रीत, सरयू, कृष्णा, शुकुल, रामप्रवेश चौधरी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित हुए।

Latest News

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत Kandi