गढ़वा की बेटी श्रेया गुप्ता ने रचा नया इतिहास, लगातार दूसरी बार मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026 Garhwa

गढ़वा की बेटी श्रेया गुप्ता ने रचा नया इतिहास, लगातार दूसरी बार मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026


गढ़वा: जिले की प्रतिभाशाली स्केच आर्टिस्ट श्रेया गुप्ता ने एक बार फिर गढ़वा और झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। श्रेया गुप्ता को उनके उत्कृष्ट स्केचिंग कार्य के लिए International World Records द्वारा International Icon Award 2026 से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि श्रेया गुप्ता को लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी उन्हें उनके उत्कृष्ट स्केचिंग कौशल, रचनात्मक सोच और कला के प्रति समर्पण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि श्रेया ने स्केचिंग के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, धैर्य, कल्पनाशक्ति और बारीकियों पर विशेष पकड़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी कला न केवल लोगों को प्रेरित करती है, बल्कि युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

श्रेया गुप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उनकी यह उपलब्धि गढ़वा जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्रेया की माता श्रीमती गायत्री गुप्ता एवं पिता श्री अनिल प्रसाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि श्रेया ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

इस उपलब्धि से गढ़वा सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने श्रेया गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा कला जगत में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

गढ़वा की बेटी श्रेया गुप्ता ने रचा नया इतिहास, लगातार दूसरी बार मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026 Garhwa