10 दिन के अंधेरे का हुआ अंत, प्रखंड प्रमुख ने निजी खर्च से लगवाया 60 केवीए ट्रांसफार्मर, 100 घरों में लौटी रोशनी Kandi

10 दिन के अंधेरे का हुआ अंत, प्रखंड प्रमुख ने निजी खर्च से लगवाया 60 केवीए ट्रांसफार्मर, 100 घरों में लौटी रोशनी
कांडी (गढ़वा)। बलियारी पंचायत के बरवाडीह टोला में पिछले करीब 10 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप थी। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे, वहीं सिंचाई नहीं होने से किसान भी भारी परेशानी झेल रहे थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर कांडी प्रखंड प्रमुख सतेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने तत्काल पहल करते हुए अपने निजी खर्च से 60 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। ट्रांसफार्मर स्थापित होते ही पूरे टोला में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रखंड प्रमुख ने बताया कि कांडी कृषि प्रधान क्षेत्र है और बारिश की कमी के कारण किसान मोटर से सिंचाई पर निर्भर हैं। ऐसे में बिजली बाधित रहने से खेती पर सीधा असर पड़ रहा था। किसानों और ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए बिना देर किए निजी स्तर पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली बहाल कराई गई।
बिजली आने के बाद बरवाडीह टोला के लोगों ने राहत की सांस ली और प्रखंड प्रमुख के इस त्वरित एवं जनहितकारी कदम के लिए उनका आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि समय पर उठाए गए इस कदम से करीब 100 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर सुजीत मेहता,पंकज कुमार, अरविंद कुमार,सतीश कुमार, प्रभाकर कुमार समेत दर्जनों गांव के लोग उपस्थित थे।

Latest News

विद्यार्थी हितों के बजाय प्रायोजित ड्रामेबाज़ी और सस्ती लोकप्रियता की राजनीति कर रहा है AISA : प्रिन्स Garhwa